"है खामोश मेरी हर सुबह, है तन्हा मेरी हर रात, तू आ आकर मेरे हर पल को, महफ़िल कर दे। था काला मेरा हर कल, है अँधेरा मेरा हर आज, तू आ आकर मेरी ज़िंदगी को, रोशन कर दे। तड़प रही है रूह मेरी, जल रहा रोम-रोम, तू आ आकर इस दिल पर, मरहम कर दे।"
साकी, दो जाम शराब के पि लेने दे, घडी दो घडी, गमो को भूल लेने दे | रोता रहता हूँ, रोता रहता हूँ, यों तो में हर वक्त, चंद लम्हों के लिए ही सही, मस्ती में झूम लेने दे | साकी, दो जाम शराब के पि लेने दे, घडी दो घडी, गमो को भूल लेने दे |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें